26 March 2024 03:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से तीन बार सांसद रह चुके अर्जुनराम मेघवाल चौथी बार चुनावी मैदान में हैं। रेवंतराम पंवार, शंकर पन्नू व मदन गोपाल मेघवाल के बाद अब गोविंद राम मेघवाल से अर्जुन का मुकाबला होना है। वें 27 मार्च बुधवार की सुबह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन हेतु बीजेपी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी बीकानेर आ रहे हैं। सीपी जोशी बुधवार सुबह नाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे। मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार अर्जुन पहले नामांकन करेंगे। इसके बाद गांधी पार्क, रविन्द्र रंगमंच के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। सीपी जोशी इस जनसभा की अध्यक्षता करेंगे।
बता दें कि 69 वर्षीय अर्जुनराम राम मेघवाल ने तीन लोकसभा चुनाव लड़े, तीनों में उनको विजय मिली। इस बार खाजूवाला विधायक रहे गोविंद राम मेघवाल उनके सामने हैं। वे 7 दिसंबर को अपने जीवन के 70 वर्ष पूर्ण कर लेंगे। 70 वें वर्ष में वे करियर की चौथी पारी खेलने जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
06 June 2024 09:40 PM