05 May 2020 02:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू पुलिस द्वारा अपने फेसबुक पेज़ पर देश की हस्तियों को लाइव लाने का सिलसिला लॉक डाउन 3 में भी ज़ारी रहेगा। मंगलवार शाम दो बड़ी हस्तियां फेसबुक लाइव के माध्यम से चुरू निवासियों से रूबरू होंगी। चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम की रचनात्मक सोच से लॉक डाउन का सफर चुरू निवासियों के लिए बेहतरीन बनता जा रहा है। फेसबुक लाइव आ रही हस्तियों से जुड़ाव के क्षण आमजन के लिए भविष्य में सुखद यादों की किताब बनकर उभरेंगे। बता दें कि आज शाम पांच बजे जानी-मानी योगा एवं मेडिटेशन एक्सपर्ट वरुणा शुंग्लूं चुरू पुलिस के फेसबुक पेज़ पर लाइव आएंगी। वहीं इसके तुरंत बाद शाम छह बजे फिल्म एवं टीवी जगत के प्रसिद्ध कलाकार शेखर सुमन आप से रूबरू होंगे।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
02 September 2025 01:07 AM