29 July 2021 03:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर घायल हुए उदासर निवासी मुकेश पुत्र सोहनलाल भाट की पांच दिन बाद मौत हो गई। आज सुबह जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि एक बार परिजनों ने मोर्चरी के आगे हंगामा किया। बाद में समझाइश पर शव ले लिया।
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि 23 जुलाई को मुकेश मोटरसाइकिल पर अपने घर से निकला था। उदासर की ही एक गली से मुकेश गुजर रहा था, तभी आरोपी अपने घर से मोटरसाइकिल निकाल रहा था। दोनों की मोटरसाइकिलें टकराई, जिसमें मुकेश गंभीर घायल हो गया। वहीं अज्ञात आरोपी के भी मामूली चोटें लगी।
मुकेश को पीबीएम में भर्ती करवाया गया। वह कोमा में चला गया था। आज दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। घटना के दिन मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मोटरसाइकिल से टक्कर मारने की रिपोर्ट दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। अब मुकेश की मौत होने से मामला धारा 304 ए में बदल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
07 February 2025 11:46 AM