02 May 2021 03:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के किटाणुओं को फैलने का मौका देने वाले डॉ तनवीर मालावत के फोर्टीस अस्पताल पर कानून का डंडा पड़ा है। अस्पताल के संचालक के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार बीती रात एरिया मजिस्ट्रेट के साथ औचक निरीक्षण पर पहुंची टीम को अस्पताल में भारी लापरवाही मिली। माचरा के अनुसार अस्पताल ने बायो वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं कर रखी थी। ऐसे में खतरनाक संक्रमित कचरा बाहर ऐसे ही पड़ा था। वहीं काउंटर पर भीड़ अधिक थी, सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थी। मरीजों ने मास्क नहीं लगा रखा था। इतना ही नहीं इस अस्पताल में कोरोना मरीजों व सामान्य मरीजों के लिए अलग व्यवस्थाएं नहीं है। ऐसे में अस्पताल संचालक के खिलाफ धारा 269, 270, 188 आईपीसी व 3,4,5 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM