05 August 2020 11:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो पार्षदों व पार्षद पति सहित चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सदर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला आज पीबीएम अधीक्षक ऑफिस में हुए गार्ड व पार्षदों के विवाद से जुड़ा है। पीबीएम के सुरक्षा अधिकारी ने कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई, पार्षद चेतना चौधरी व उनके पति सुरेंद्र डोटासरा सहित चार अन्य पर आरोप लगाए हैं। परिवादी के अनुसार आरोपी आए दिन भीड़ में आते हैं और राजकार्य में बाधा पहुंचाते हैं। आज भी जब आरोपी ज्ञापन देने पहुंचे तो कोविड सुरक्षा नियमों की पालना के लिए गार्ड ने एक एक आदमी को दूरी बनाकर अंदर जाने की बात कही। जिसके आरोपियों द्वारा गार्ड की कॉलर पकड़कर मारपीट की गई व गाली गलौच की गई। जिस पर गार्ड मांगीलाल ने जुगल किशोर को आवाज लगाई। जब जुगल किशोर बीच बचाव में गया तो पार्षद मनोज ने उसका गला पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद अधीक्षक कक्ष में भी बड़ा हंगामा व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। आरोप है कि महिला गार्ड गुलशन बानो के साथ धक्का मुक्की व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, इस दौरान उसकी वर्दी भी फट गई, जिससे उसके मान सम्मान की क्षति हुई। वहीं अनुसूचित जाति के गार्ड राजूराम चमार को जातिगत गालियां देने का भी आरोप है। पुलिस ने परिवाद में लगाए गए समस्त आरोपों के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 323, 341, 143, 353, 354, 504, 506 व एससी एसटी एक्ट की चार प्रकारों के तहत दर्ज इस मामले की जांच सीओ पवन कुमार भदौरिया करेंगे।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
19 December 2020 01:15 PM