27 March 2021 11:52 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यह वो दौर है जब बेटियां कहीं पीछे नहीं रही, बल्कि परिवार, समाज व देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने में अव्वल है। ऐसी ही बीकानेर की एक बेटी व बाफना स्कूल की पूर्व छात्रा वंशिका मूंधड़ा ने बीकानेर का मान बढ़ाया है। हाल ही में हुई सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में वंशिका ने ऑल इंडिया 18 वीं रैंक हासिल की है। यानी वह अपने बैच से देश के गिने-चुने 18 सफल छात्र-छात्राओं में शामिल हुई है। वहीं बीकानेर की टॉपर रही है।
बाफना स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि वंशिका ने बाफना स्कूल में स्कूली शिक्षा हासिल की है। इस दौरान हुई परीक्षाओं में भी उसने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
पूर्व छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल को गर्व है। स्कूल उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
RELATED ARTICLES
14 August 2020 08:25 PM