09 May 2022 04:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के एक ठिकाने में बैठकर डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को जेएनवीसी पुलिस ने दबोच लिया है। सूत्रों के मुताबिक बीती रात मिली सूचना पर एडिशनल एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 6-7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कुख्यात गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। ये आरोपी रिड़मलसर के एक मकान में बैठकर डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस कुछ ही देर में मामले का खुलासा करेगी।
RELATED ARTICLES
06 January 2024 09:01 PM