21 October 2023 03:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में बीकानेर जिले की चार विधानसभाओं के टिकट फाइनल कर दिए गए हैं। चार में से तीन पर रिपीटेशन किया गया है। बीकानेर पूर्व से चौथी बार राजकुमारी सिद्धि कुमारी को टिकट दी गई है। वहीं नोखा से बिहारीलाल विश्नोई व लूणकरणसर से सुमित गोदारा को फिर से मौका मिल गया है। बीकानेर पश्चिम से कई चुनावों बाद नया चेहरा देखने को मिलेगा। संघ लॉबी के जेठानंद व्यास को बीकानेर पश्चिम से टिकट दिया गया है। बता दें कि पहली सूची में श्रीडूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत को टिकट दी गई थी। ऐसे में बीकानेर जिले की विधानसभाओं से अब टिकट फाइनल हो चुके हैं।
बता दें कि भाजपा ने दूसरी सूची में 83 नाम फाइनल किए हैं। इसके अतिरिक्त वसुंधरा राजे को झालरापाटन, राजेंद्र राठौड़ को तारानगर, सतीश पूनिया को अंबेर, कालीचरण सर्राफ को मालवीय नगर, भजन लाल शर्मा को सांगानेर, वासुदेव देवनानी को अजमेर उत्तर, नरपत्त सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़, कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दी गई है। देखें सूची
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
06 May 2020 09:38 PM