19 July 2023 06:30 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी का मंगल प्रवास मुंबई में चल रहा है। मायानगरी के मायावी जाल के बीच धर्म व जीवन विज्ञान की बातें वातावरण में सात्विक ऊर्जा का संचार कर रही है। इस बीच 19 जुलाई को यहां अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में जीवन विज्ञान चिंतन संगोष्ठी भी आयोजित हुई। बीकानेर की बाफना स्कूल ने भी मुंबई में आयोजित इस संगोष्ठी में हिस्सा लिया।

स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि स्कूल की तरफ से शिक्षक मनोज जैन व मानवेंद्र गहलोत को संगोष्ठी में भेजा गया था। संगोष्ठी में सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं को बाफना स्कूल में चल रही जीवन विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही अध्ययन अध्यापन के तौर तरीकों की जानकारी भी साझा की गई।
इस दौरान बाफना स्कूल प्रतिनिधियों ने आचार्य महाश्रमण जी को विभिन्न फोटोग्राफ्स के माध्यम से स्कूल की गतिविधियों का अवलोकन करवाया। आचार्य श्री ने स्कूल की गतिविधियों की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
06 November 2025 09:19 PM