11 June 2026 05:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पिछले 4-5 दिनों से लगातार वारदातें हो रही है। कभी सर्वोदय बस्ती, कभी सोनगिरी कुंआ तो कभी रामपुरा में वारदातें हो रही है।
बीती रात सदर थाना क्षेत्र से युवक का अपहरण कर चाकू मारने की ख़बर सामने आई है। सुभाषपुरा निवासी आदिल पुत्र रज्जाक को चाकू लगे हैं। बीतीरात उसे घायल अवस्था में पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।
आदिल का घर सदर थाना क्षेत्र के सुभाषपुरा में है। जबकि उसे लालगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास ले जाकर चाकू मारा गया। परिवादी पहले मुक्ताप्रसाद थाने गये। बाद में सदर गये।
फिर एसपी मृदुल कच्छावा के पास गये। क्षेत्र विवाद की वजह से मुकदमा दर्ज होने में देरी हुई। ख़बर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
आदिल के पिता रज्जाक ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि आदिल घर पर अकेला था। तभी साहिल व एक अन्य युवक उसके घर आया।
साहिल को आवाज देकर बाहर बुलाया। कहा, शादी में चलना है। फिर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाकर लालगढ़ रेल्वे स्टेशन के पास ले गए। जहां उसे चाकू मारा गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
27 March 2020 02:03 PM