16 January 2021 10:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के लिए रविवार की सुबह कुछ ख़ास होने वाली है। इस दिन स्थानीय अरुणोदय विद्या मंदिर में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला दोनों ही पावर लिफ्टिंग करेंगे।अरुणोदय स्कूल के प्रबंधक अभिषेक आचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता सुबह दस बजे शुरू होगी। उससे पहले आठ से नौ बजे तक बॉडी वेट किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को कोरोना गाइडलाइंस की पालना की हिदायत दी गई है।
उल्लेखनीय है कि गंगाशहर में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता अपने आप में ऐतिहासिक है।
RELATED ARTICLES
06 June 2020 11:58 AM