18 November 2025 04:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थानी भाषा के विद्वान लुइगी पियो टेस्सीटोरी की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर में दो दिवसीय ओळू कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 22 नवंबर की सुबह 11 बजे डॉ टेस्सीटोरी की समाधि स्थल पर होगा। यहां पुष्पांजलि के बाद राजस्थानी मान्यता पर केंद्रित विचारांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि इसी कड़ी में 23 नवंबर की शाम लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में काव्य रंगत शब्द संगत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न साहित्यकार शामिल होंगे।
RELATED ARTICLES
17 December 2021 12:20 PM