20 April 2020 10:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देसलसर के युवक से संपर्क में आए सभी 62 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, यानी इनमें से किसी को भी कोरोना नहीं है। इस युवक से देशनोक के 32 लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आए थे, वहीं देसलसर के तीस लोग संपर्क में आए थे। रविवार को इसके पॉजिटिव आने के साथ ही इन सबको बीकानेर लाया गया। देशनोक के 32 संदिग्धों की रिपोर्ट दोपहर में ही आ गई थी, वहीं देसलसर के संदिग्धों की रिपोर्ट अभी आई है। हालांकि इनको क्वॉरन्टान में ही रखा जाएगा। मंगलवार सुबह इनको शिफ्ट करने की बात चल रही है। देशनोक के 32 लोगों को देशनोक के भवन में व देसलसर के 30 लोगों को नोखा के एक भवन में शिफ्ट किया जा सकता है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
19 March 2021 06:33 PM