11 November 2020 01:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बिगड़ सकती है, वजह नियंत्रण कक्ष को ऑक्सीजन आपूर्ति की जिम्मेदारी दे दी गई है। पीबीएम में ऑक्सीजन की कमी झेल रहे कोविड व गैर कोविड मरीजों को अगर अब ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हुई तो जिम्मेदारी नियंत्रण कक्ष की होगी। पूरे पीबीएम के लिए यह जिम्मेदारी अब ए ब्लॉक में संचालित नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजेश दिनकर को दी गई है। वे ही अब अपने स्टाफ की ड्यूटी इस काम में लगाएंगे। इसके तहत नियंत्रण कक्ष के दो-दो कर्मचारी प्रात: व सायंकालीन पारी में व एक कर्मचारी रात्रिकालीन पारी लगाया जाएगा। नियंत्रण कक्ष को पीबीएम के ऑक्सीजन प्लांट, भंडार, ऑक्सीजन सप्लाई फर्मों व ड्रग कंट्रोलर सुभाष चंद्र व सप्लाई वाहनों से समन्वय स्थापित कर व्यवस्था बनानी होगी।
लेकिन सूत्रों का कहना है कि नियंत्रण कक्ष द्वारा यह जिम्मेदारी निभा पाने में संशय है।
सूत्रों के मुताबिक नियंत्रण कक्ष के खिलाफ लगातार निठ्ठले होने की शिकायतें मिल रही थी। ऐसे में प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज के निर्देशों पर पीबीएम अधीक्षक ने नियंत्रण कक्ष को ऑक्सीजन आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंप दी। सूत्रों का कहना है कि नियंत्रण कक्ष निठ्ठलेपन के अलावा अड्डेबाजी का भी शिकार है। यहां लंबे समय से अड्डेबाजी चलने की शिकायतें मिल रही थी। यहां एक संस्था का मुखिया, ठेकेदार व एक नेता का कार्यकर्ता काम में बाधा बने हुए थे। इन सभी अनचाहे लोगों की अड्डेबाजी से सरकारी तनख्वाह प्राप्त करने वाले नियंत्रण कक्ष कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि इसमें नियंत्रण कक्ष की सहमति भी बताई जा रही है। ऐसे में इस अड्डेबाजी की वजह से ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था बाधित हो सकती है तो वहीं अगर नियंत्रण कक्ष अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाता है तो अड्डेबाजी भी खत्म हो सकती है।
RELATED ARTICLES
20 June 2026 09:32 PM
29 February 2020 10:13 PM