23 February 2021 11:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाफना स्कूल में आज "शिक्षा के माध्यम से समाज में कैसे परिवर्तन किया जाए" विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। शाला सीईओ डॉ पी एस वोहरा ने बताया कि इस टॉक के मुख्य वक्ता सुधीर शर्मा(फाउंडर एंड चीफ एग्जेक्यूटिव ऑफ इंडिडिजाइन एंड एडिटर "डिजाइनइंडिया") थे।
टॉक में सुधीर शर्मा ने शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए "डिजाइन कांसेप्ट" का जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि "डिजाइन कांसेप्ट" की थ्योरी के आधार पर किसी भी कार्य को हम बहुत प्रभावशाली ढंग से संपन्न कर सकते हैं। इसकी सहायता से हम शिक्षा के क्षेत्र में शानदार परिवर्तन भी ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि,"एक शिक्षक को अपने विद्यार्थियों में "परिवर्तन को स्वीकारने की क्षमता विकसित करनी चाहिए"। इस हेतु शिक्षक को स्कूल की दिनचर्या में अपने विद्यार्थियों से प्रतिदिन एक ऐसी घटना पर प्रश्न पूछना चाहिए, जो हुई ही नहीं है। विद्यार्थी उस घटना से निपटने के लिए चिंतन करेगा तथा अपने स्पष्ट या अस्पष्ट सुझाव देगा, जिससे विद्यार्थी में परिवर्तन को स्वीकारने तथा स्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित होगी। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवा अपने देश की पुरातन धरोहर एवं संस्कृति के बारे में बहुत कम जानते हैं। शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में अपने देश की सभ्यता, संस्कृति और धरोहर के प्रति असीम लगाव तथा गर्व पैदा हो, इस हेतु विद्यालयों को कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉक्टर वोहरा ने आभार जताया। वहीं शर्मा से प्राप्त "शिक्षा के माध्यम से समाज में कैसे परिवर्तन किया जाए" पर प्राप्त सुझावों के महत्व को शाला शिक्षक- शिक्षिकाओं को बताया। शाला विद्यार्थियों को इन सुझावों के आधार पर शिक्षित कर समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर सीए सुधीश शर्मा भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
16 November 2021 07:43 PM