29 May 2022 04:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में एक बार फिर जंगलों में आग लगने की ख़बर है। घटना करीब दो तीन घंटा पहले की है। बज्जू थानाधिकारी भूपसिंह के अनुसार आग दो अलग अलग जगह आग लगी। पहले 846 में आग लगी, फिर बिकमपुर में आग लगने की सूचना मिली। दोनों ही जगह जंगलों में आग लगी। जिस पर काबू पा लिया गया है। आग से पेड़ पौधे जल गए। जंगलों के जीव जंतु मारे जाने की आशंका है।
बता दें कि 15 मई को भी बज्जू थाना क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई थी। उस दिन आईजीएनपी के गेस्ट के पास से नहर के किनारे लगे पेड़ों से आग शुरू हुई जो करीब तीन किलोमीटर तक फैली। उस विकराल आग को बुझाने में पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी।
सवाल यह है कि बार बार बज्जू के जंगलों में आग कैसे लग रही है? क्या आग कोई जान बूझकर लगा रहा है। पुलिस को बार बार आग लगने के तीनों मामलों की जांच करनी चाहिए। आशंका है कि किसी के द्वारा यह आग लगाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
13 February 2026 02:44 PM
20 April 2020 08:58 PM
