29 July 2020 02:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार को पॉजिटिव आए 14 लोगों में से एक पॉजिटिव का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पंकज नाम के इस युवक ने पीबीएम में जांच करवाई और पता गंगाशहर रोड़ लिखा। लेकिन अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। पिछले दो घंटे से सीएमएचओ कार्यालय द्वारा इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। जांच करवाने वाले अपना नाम व पता पूरा नहीं लिखते हैं। कभी कभी तो फोन नंबर भी ग़लत लिख देते हैं, ऐसे में पॉजिटिव आने पर उनकी तलाश करना मुश्किल हो जाता है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
30 June 2020 08:57 PM