19 October 2022 11:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन में अज्ञात युवक का शव मिला है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के रास्ते पर आज सुबह साढ़े आठ बजे बॉडी मिली। अज्ञात मृतक की अनुमानित उम्र 30-35 वर्ष है। उसने जींस टी-शर्ट पहन रखी थी। शव के पास एक थैला मिला, जिसमें एक पेंट और एक शर्ट भी मिला। मृतक के पास मोबाइल, आईडी, पैसे आदि कुछ नहीं मिले। उसकी किसी प्रकार से पहचान नहीं हुई है।
जीआरपी पुलिस की सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी के सोएब, हाजी जाकिर व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत तथा ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपनी एंबुलेंस से पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया।
मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर आप इस युवक को पहचानते हैं तो जीआरपी पुलिस बीकानेर अथवा उसके परिजनों को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
07 May 2020 01:25 PM