31 January 2022 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली पुलिस ने आज शाम जुए के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई कर दी। थाना क्षेत्र के आचार्य चौक पोस्ट ऑफिस के नीचे सार्वजनिक स्थान पर घोड़ी कुदाकर जुआ खेल रहे 6 जनों को गिरफ्तार कर लिया। 18100 रूपए जुआ राशि व गोटियां भी जब्त की गई। घटना शाम के समय की है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय टीम ने आचार्य चौक में दबिश दी। पुलिस की दबिश से मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस के अनुसार भीड़ ने कार्रवाई का विरोध किया। माहौल कुछ गर्माया मगर पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भुजिया बाजार निवासी 50 वर्षीय नवरत्न शर्मा पुत्र शांतिलाल, बड़ा बाजार निवासी 51 वर्षीय सुभाष मारु पुत्र गौरीशंकर, सिपाणियों का चौक बड़ा बाजार निवासी 45 वर्षीय मनीष डागा पुत्र देवकिशन, तेलीवाड़ा रोड़ निवासी 42 वर्षीय किशन छंगाणी पुत्र प्रेमरतन छंगाणी, चाय पट्टी निवासी 45 वर्षीय शमसुद्दीन पुत्र गुलाम रसूल व मावा पट्टी निवासी 38 वर्षीय मूलचंद पुत्र सत्यनारायण ब्राह्मण के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि आचार्य चौक में इससे पहले जुए के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस असफल रही। यहां तक कि पूर्व में एक बड़े अफसर को भी कार्रवाई करने में सफलता नहीं मिली। यहां पुलिस कार्रवाई करने से कतराती हैं अगर चली जाए तो विरोध का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जुए के खिलाफ हुई यह कार्रवाई चर्चा बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि एसपी योगेश यादव द्वारा जुआ सट्टा रोकने हेतु चलाए जा अभियान के तहत एएसपी अमित कुमार व सीओ दीपचंद सहारण के सुपरविजन में कोतवाल नवनीत सिंह मय टीम ने यह कार्रवाई की है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 October 2020 06:23 PM