19 December 2024 09:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शीतलहर का प्रकोप बीकानेर में दिखाई देने लगा है। इसी के मद्देनजर निजी विद्यालयों में भी समय परिवर्तन कर दिया गया है। कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने आज एक आदेश जारी कर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है। वहीं अन्य कक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
कलेक्टर नम्रता ने समस्त निजी विद्यालय संचालकों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि शिक्षकों व कर्मचारियों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
RELATED ARTICLES
23 July 2020 03:25 PM