10 October 2023 10:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब आचार संहिता तक उपखंड स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी मुश्किल हो जाएगी।आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला व उपखंड स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक रूप से अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार समस्त कार्मिकों को अपने मुख्यालय पर अनिवार्यतः उपस्थित देनी होगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में भी जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना कार्मिक अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे । जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपना मोबाइल चालू स्थिति में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों से इन निर्देशों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए हैं।
RELATED ARTICLES
31 August 2020 04:50 PM