10 September 2026 03:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चानी निवासी प्रियंका पत्नी महेश नाई के रूप में हुई है।
गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार जयमलसर सीएचसी में प्रियंका का प्रसव हुआ था। उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया मगर खुद की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे पीबीएम रेफर किया गया मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच कोलायत एसडीएम की दी गई है।
बताया जा रहा है कि प्रियंका के विवाह को तीन वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं। इसीलिए जांच नियमानुसार एसडीएम को दी गई है। पुलिस के अनुसार परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे।
वहीं किसी भी तरह का कोई विवाद भी नहीं था। पुलिस ने एहतियातन मृत्यु का कारण पता करने के लिए समझाइश के बाद पोस्टमार्टम करवाया।
RELATED ARTICLES
17 September 2020 02:15 PM