05 August 2022 11:14 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बॉस्केटबॉल में बीकानेर की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी निशा लिंबा ने सफलता की तरफ एक कदम और बढ़ा लिया है। निशा अब बॉस्केटबॉल की भावी पीढ़ी तैयार करेगी। उसने बतौर बॉस्केटबॉल कोच विशेषज्ञता हासिल कर ली है। हाल ही में बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण अकादमिक विंग के नेताजी सुभाष नेशनल स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट से उसने सर्टिफिकेट कोर्स हेतु ट्रेनिंग की। इससे पहले विभिन्न स्तरों पर परीक्षा दी थी। राजस्थान से वह एकमात्र खिलाड़ी है, जो ट्रेनिंग हेतु विभिन्न कसौटियों पर खरी उतरी।

निशा ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उसने खेल की नई नई तकनीकें व सीखी। सर्टिफिकेट कोर्स के बाद अब वह ऑफिशियली बॉस्केटबॉल कोच बन गई। कोच बनकर बीकानेर लौटने पर आज शाम बॉस्केटबॉल अकैडमी के बच्चों व उनके अभिभावकों ने कोच का स्वागत अभिनन्दन किया। परिजनों सहित प्रशंसकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
17 January 2021 01:13 PM