11 July 2024 09:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के बेटे व जोधपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता मिलाप चौपड़ा को डॉक्टरेट की उपाधि मिल गई है। उन्हें बीकानेर के आर एन बी ग्लोबल विश्वविद्यालय ने विद्या वाचस्पति यानी पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।
चोपड़ा ने 'भारत में न्याय वितरण प्रणाली पर ग्राम न्यायालय और लोक अदालत के प्रभाव का आकलन: लंबित मामलों का न्यायपूर्ण निपटारा करने की चुनौतियों का एक आलोचनात्मक अध्ययन' विषय पर अपना शोध प्रस्तुत कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
बता दें कि मिलाप चोपड़ा निरमा लॉ कॉलेज अहमादाबाद से गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वहीं उन्होंने 2015 में राजस्थान उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता प्रेक्टिस शुरू की। इसके बाद एक मेजर एक्सीडेंट ने ब्रेक लगाया लेकिन अपने मनोबल की वजह से 10 जुलाई 2016 को पुनः हाईकोर्ट की ओर प्रस्थान किया। हाल ही में वे जोधपुर हाईकोर्ट में उप राजकीय अधिवक्ता भी बन गये। मिलाप ने बताया कि पीएचडी करने के लिए उन्होंने कोरोना काल को अवसर बनाया और अध्ययन प्रारंभ कर दिया। उन्होंने यह शोध कार्य आरएनबी ग्लोबल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विभागाध्यक्ष और सह आचार्य डॉ अशोक प्रेम के निर्देशन में पूर्ण किया।
विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ गजानंद मोदी ने बताया कि एडवोकेट मिलाप को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर शोध कार्य पूर्ण करने के उपरांत यह उपाधि प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि मिलाप बीकानेर के पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा के पुत्र हैं। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ जीएस राठौड़, डीन रिसर्च डॉ राकेश भार्गव, कुल सचिव डॉ दीपाली गुप्ता व स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ अनिल कौशिक ने मिलाप को बधाई दी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 January 2021 05:49 PM