20 March 2025 05:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान की स्पेशल टीम ने एक और वांटेड को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस बार श्रीगंगानगर पुलिस के वांछित राजाराम पुत्र मुल्तानाराम विश्नोई को धर दबोचा है। आरोपी राजाराम बीकानेर की बज्जू तहसील के मिठड़िया गांव का है। आरोपी के खिलाफ 2019 में रामसिंहपुर थाने में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। श्रीगंगानगर एसपी गौरव यादव ने 6 मार्च को उस पर दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया। आईजी की स्पेशल टीम लगातार उस पर नजर रख रही थी। आज आरोपी को सदर थाना इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।कार्रवाई टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल सहारण, हैड कांस्टेबल विमलेश कुमार ने सदर पुलिस के साथ मिलकर की है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM