08 April 2020 02:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में बीस पॉजिटिव अबतक सामने आ चुके हैं। इसमें सोलह कोतवाली थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। ये सभी इंदौर से वाया भीलवाड़ा बीकानेर लौटी मृतका के चैनल से जुड़े हैं। वहीं राणीसर बास आदि क्षेत्र में तब्लीगी जमात वाले चैनल से चार पॉजिटिव पहले आए थे। ज्ञात रहे कि लुहारों की बस्ती की इस संक्रमित महिला की मृत्यु होने के बाद इसकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री से संदिग्ध उठाए जाने लगे। इस मृतका के बेटे व बहु सहित अन्य परिवार के कई सदस्य कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
RELATED ARTICLES
19 December 2024 09:23 PM