14 August 2020 12:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन तलाक़ के आरोपी शौहर को कोर्ट ने जेसी कर दिया है। अब कोरोना रिपोर्ट का इंतज़ार है। कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आते ही उसे बीछवाल जेल भेज दिया जाएगा। वहीं पॉजिटिव आने पर जेल अभी नहीं भेजा जा सकेगा। दरअसल, भीलवाड़ा निवासी भंवर खां पुत्र बहादुर खां के खिलाफ बीकानेर के कोटगेट थाने में तीन तलाक़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। धोबी तलाई निवासी सहीदा उर्फ शायदा बानू ने 3 अगस्त को मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी भंवर खां ने उसे फोन व चिट्ठी के माध्यम से तीन तलाक़ दे दिया। इस पर कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया।
RELATED ARTICLES
20 January 2022 05:43 PM