05 August 2021 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हथियारों के खिलाफ बुधवार दिन में की गई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों का सिलसिला देर रात भी नहीं थमा। देर रात बीछवाल पुलिस ने एक और युवक को हथियार सहित दबोच लिया। बीछवाल पुलिस को मिली आसूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में बीकाजी सर्किल से मुख्तियार नाम के युवक को दबोचा। आरोपी के पास 315 बोर का अवैध देशी कट्टा मिला। आरोपी मुक्ताप्रसाद का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
इससे पहले बुधवार सुबह बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा व डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने चार लुटेरों को तीन हथियारों व 6 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा था। ये आरोपी तीर्थम् स्थित मुत्थूट फाइनेंस से गोल्ड लूटने की फिराक में थे, मगर तीनों टीमों ने मिलकर षड्यंत्र की हवा निकाल दी। वहीं बीछवाल थाने की सब इंस्पेक्टर सुमन शेखावत मय टीम ने मुक्ताप्रसाद निवासी महेंद्र विश्नोई को एक पिस्टल सहित दबोचा।
उल्लेखनीय है कि अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान में इन दिनों बीछवाल पुलिस, सदर पुलिस व डीएसटी एक साथ काम कर रही है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
23 December 2020 01:55 PM