30 December 2021 09:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर देहात ने अपने 18 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजयुमो देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा व भाजपा बीकानेर देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की स्वीकृति से यह घोषणा की गई है। विभिन्न अठारह मंडलों में रामनिरंजन जोशी, भवानी सिंह सिसौदिया, प्रिंस शर्मा, प्रेमाराम खुड़िया, पंकज देपावत, राकेश गोदारा, राजाराम लेघा, दुर्जन सिंह सोढ़ा, महेंद्र सिंह राजपूत, उत्तम नाथ, बाबूलाल सियाग, बजरंग प्रजापत, जितेंद्र स्वामी, सावन पुरोहित, जितेंद्र गोदारा कुजटी, नंदलाल तावणियां, गणपत गोदारा व महावीर जाट को अध्यक्ष बनाया गया है। अब सभी अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी चुनेंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर भाजयुमो के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी शीघ्र होनी है।

RELATED ARTICLES
11 August 2021 07:34 PM