11 April 2024 09:07 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दंतौर व बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में दो व्यक्ति हथियार सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों की पहचान 5 चक 14 पीबी, सियासर चौगान, खाजूवाला थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गोदारा पुत्र तेजाराम जाट व 23 वर्षीय अरविंद कुमार यादव पुत्र सतपाल यादव के रूप में हुई है। थानाधिकारी जेठाराम के अनुसार आरोपियों के पास से 12 बोर का एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल व 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सूचना मिली थी कि आरोपियों के पास हथियार है। आरोपियों का हनुमानगढ़ निवासी से कृषि भूमि का विवाद चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी विवादित भूमि पर काबिज हैं तथा मामला कोर्ट में है। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने अपने पास हथियार रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार अगर कार्रवाई नहीं होती तो कभी खून खराबा भी हो सकता था।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बीकानेर पुलिस काफी अलर्ट हैं। आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। इसी के तहत एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवराण व सीओ खाजूवाला विनोद कुमार के सुपरविजन व थानाधिकारी जेठाराम उनि के नेतृत्व में दंतौर पुलिस व बीएसएफ ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM