25 May 2025 06:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने तीन नशेड़ी चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शिववैली निवासी आनंद मारू पुत्र किशन लाल, घड़सीसर निवासी अरुण पुत्र भंवर नायक व घड़सीसर पुत्र भंवर लाल नायक के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तीनों युवक तीन चोरी के मामलों में आरोपी हैं। पिछले दिनों रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 7 स्थित केमिकल फैक्ट्री व एक मकान में चोरी हुई थी। इसी तरह करीब एक माह पूर्व शिववैली स्थित एक सीए के ऑफिस में चोरी हुई थी। तीनों में इन युवकों को आरोपी माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार तीनों स्मैक का नशा करते हैं। इसी वजह से चोरी करने की भी आशंका है। आनंद मारू पर पहले से 5-6 मुकदमें बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीए के ऑफिस से आरोपी जो उपकरण लेकर गए, उनमें पार्टियों का हिसाब किताब भी था। ऐसे में यह मामला गंभीर था। पुलिस अभी तक पूछताछ कर रही है।बता दें कि तीनों को आरोपियों को पकड़नेे वाली सीआई विश्वजीत मय टीम में हैड कांस्टेबल हेतराम, कांस्टेबल संजय, विनीत, रामेश्वर व संपत्त शामिल थे।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
27 September 2021 02:24 PM