18 March 2021 08:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 65 वर्षीय बुजुर्ग जियाराम की हत्या के मामले में हनुमानगढ़ जिला पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय बबलू उर्फ रजत पुत्र स्व भागीरथ नायक निवासी सुरांवाली व 21 वर्षीय सुनील कुमार उर्फ बबलू पुत्र नोपाराम नायक निवासी सुरांवाली के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरांवाली में 3 फरवरी 2021 को जियाराम की हत्या कर दी गई थी। गांव के ही कुछ लोगों ने आधीरात बाद उसे घर से उठाया और पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक जियाराम के भाई भागीरथ नायक ने गोलूवाला थाने में हत्या व अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। मामले में हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन व एएसपी जस्साराम बोस के निर्देशन में व सीओ प्रशांत कौशिक के निकटतम सुपरविजन में उनि थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार ने जांच करते हुए आरोपियों को ट्रेस कर लिया। पुलिस ने कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना सहित कई बिंदुओं पर जांच की। इसके बाद आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए गिरफ्तारियां की।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 November 2020 06:22 PM