27 August 2020 04:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गौ माता के नाम पर दान पेटियों में पैसा दान करने को लेकर चौंकाने वाली ख़बर सामने आई है। नागौर स्थित श्रीराजलक्ष्मी गौशाला के अध्यक्ष लाल बहादुर कच्छावा के बेटे व कर्मचारियों पर गाय के नाम पर लिए गए दान का दुरूपयोग करने का आरोप है। कामधेनु सेना ने आरोप लगाया है कि गौदान की पेटियों में श्रद्धा से जो पैसा डाला जाता है उसी पैसे का उपयोग इस गौशाला अध्यक्ष का बेटा व कर्मचारी स्त्री भोग, शराब व गुंडागर्दी में करते हैं। सेना के बीकानेर नगर अध्यक्ष गौरीशंकर पारीक ने कहा है कि कुछ समय पहले अध्यक्ष का बेटा लोकेश व उसके कर्मचारी मध्यप्रदेश के नीमच वैश्यावृत्ति में लिप्त पाए गए थे। जहां लोगों ने उन्हें जूते मारे। दावा किया जा रहा है कि इस आशय का एक मुकदमा भी नीमच के जिरन पुलिस थाने में दर्ज है। कामधेनु सेना का आरोप है कि गौशाला अध्यक्ष घायल गौवंश के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करवाता। यहां तक कि गौ सैनिकों पर हमले करवाकर उन्हें गौ सेवा से रोकना चाहता है। सेना ने इस गौशाला के दान पात्रों लगाने का विरोध किया है। तथा चेतावनी दी है कि कहीं भी इस गौशाला के दानपात्र नहीं लगने देंगे। आज बीकानेर में सेना ने अध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पप्पुराम प्रजापत, पूनमचंद चौधरी, इशाक खान, गिरीराज, बशीर खान, देवेंद्र प्रजापत, बाबूलाल स्वामी, अनवर अली, बुन्दू खान, राधेश्याम,सोनू प्रजापत, बाबूलाल गोदारा सहित गौ सैनिक मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 August 2020 11:58 AM