17 March 2021 06:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के सादुल क्लब मैदान में क्रिकेट का महासंग्राम होने जा रहा है। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का यह मुकाबला 18 मार्च को शुरू होगा। वहीं 26 मार्च को इसका समापन होगा। आयोजक टीम द्वारकाधीश ने बताया कि मुकाबले में दस टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन चांद रतन ढ़ल्ला, सत्यनारायण जोडा व बजरंग मौसूण करेंगे। क्रिकेट के इस मुकाबले को लेकर समाज के खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं आयोजक टीम द्वारकाधीश ने सारी तैयारियां कर ली है।
RELATED ARTICLES
02 February 2021 08:59 PM