20 June 2021 09:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व आयुर्वेद विभाग द्वारा वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। रविवार सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक चली इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग बीकानेर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ नरेन्द्र कुमार शर्मा थे। इस दौरान शर्मा ने कहा कि महर्षि पतंजलि ने हजारों वर्ष पूर्व योग विद्या को वैज्ञानिक तरीके से प्रतिपादित कर दिया था। स्वास्थ्य सरंक्षण की दिशा में यह संपूर्ण मानव जाति पर महर्षि का उपकार है। वर्तमान में इसकी महत्ता और अधिक हो गई है।
सहायक निदेशक डॉ सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि 21 जून सुबह 7 से 8 बजे तक योग प्रभारी डॉ गोपाल सिंह बिट्टू अपनी टीम के साथ वर्चुअल योगाभ्यास करेंगे। यह योगाभ्यास भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के साथ होगा। डॉ सैनी ने बताया कि बताया कि विभाग की फेसबुक आईडी Ayurved vibhag bikaner से योगाभ्यास का फेसबुक लाइव चलेगा। सभी इस वर्चुअल योगाभ्यास से जुड़ कर लाभ ले सकते हैं।
RELATED ARTICLES
11 June 2020 01:33 PM