15 September 2025 12:46 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में देशभर में आयोजित होने वाली मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव इस बार 17 सितंबर को है। देश के इस सबसे बड़े ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में परिषद् की गंगाशहर ईकाई भी युद्धस्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप की तैयारियों में जुटी है। 17 सितंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक गंगाशहर के आशीर्वाद भवन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव चलेगी।

एबीडीडी राज्य सहयोगी विजेंद्र छाजेड ने बताया कि इस सन्दर्भ में जन जागरूकता हेतु तेयुप, गंगाशहर द्वारा रक्तदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में शहर भाजपा टीम सहयोगी रही।
अभातेयुप कार्यकारिणी सदस्य पीयूष लूणिया ने बताया कि ड्राइव को सफल बनाने के लिए तेयुप गंगाशहर की टीम जनसंपर्क भी कर रही है। इस हेतु विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सहित सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों से भी संपर्क किया गया है।
तेयुप गंगाशहर के अध्यक्ष ललित राखेचा ने बताया कि रैली तेरापंथ भवन से उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के मंगल आशीर्वाद के बाद प्रारम्भ हुई। गंगाशहर व भीनासर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः तेरापंथ भवन पहुंची।
-इनकी रही उपस्थिति :मंत्री मांगीलाल बोथरा ने बताया कि रैली में शहर जिला भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, महामंत्री श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, सुषमा बिस्सा, सरिता नाहटा, शिखरचन्द डागा, चंद्रशेखर शर्मा, गजेंद्र सिंह भाटी आदि भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
उपाध्यक्ष भरत गोलछा ने बताया कि अभातेयुप सम्यक दर्शन कार्यशाला राष्ट्रीय प्रभारी मनीष बाफना, मुकेश की कॉमेडी फेम मुकेश सोनी और उनकी टीम की सहभागिता रही।
कैम्प सह प्रभारी भरत सोनी ने बताया कि कार्यक्रम प्रायोजक महावीर बोथरा, गंगाशहर सभा के उपाध्यक्ष नवरतन बोथरा, कमल भंसाली आदि भी रैली में शामिल रहे।
रैली को सफल बनाने में तेयुप के मयंक सेठिया, कुलदीप छाजेड़, महावीर फलोदिया, रोशन नाहटा, धनपत भंसाली, ऋषभ लालाणी, विनीत बोथरा, रजनीश गोलछा, पंकज आंचलिया, कुशल बाफना, दिनेश सोनी, किशोर मण्डल संयोजक हिमांशु सिंगी, सह संयोजक मयंक सिंगी सहित पूरी टीम ने सम्पूर्ण व्यवस्था सुनियोजित रूप से संचालित की।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
28 December 2024 10:42 PM