18 April 2021 06:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार के कोरोना आंकड़ों ने बीकानेर को हिला कर रख दिया है। आज आई दूसरी रिपोर्ट के बाद अब तक कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 537 पर पहुंच गया है। 2021 का यह रिकॉर्ड आंकड़ा दो रिपोर्ट्स में पूरा हुआ है, जबकि अभी भी एक रिपोर्ट और आ सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सुबह 380 पॉजिटिव आए, वहीं अब 157 पॉजिटिव आए हैं।
आज आए पॉजिटिव में बीकानेर नगरीय क्षेत्र के अधिकतर सभी इलाके संक्रमित पाए गए हैं। तहसीलों में भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आए हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिनों से पीबीएम के वार्डों में भर्ती मरीज भी पॉजिटिव रिपोर्ट हो रहे हैं। वहीं मौत के आंकड़ों पर संशय बना हुआ है। अब देखना है कि रविवार जाते जाते क्या रंग दिखाता है। बता दें कि ये पॉजिटिव 1999 सैंपलों में से आए हैं। यानी पॉजिटिव तब बढ़े हैं जब सैंपलिंग बढ़ी है।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
10 September 2021 11:38 AM