01 April 2021 05:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का तांडव जारी है। अप्रेल की शुरुआत 19 पॉजिटिव मरीजों के साथ हुई है। आज आई रिपोर्ट्स में जिलेभर से पॉजिटिव मरीज़ पहचाने गए। 19 में से 18 बीकानेर मूल के हैं, जबकि एक पॉजिटिव हनुमानगढ़ का है। 38 वर्षीय यह मुल्जिम मादक पदार्थों की तस्करी में आरोपी हैं। पूगल थाने में दर्ज एक मुकदमें में छत्तरगढ़ थानाधिकारी तीन मुल्जिम लाए थे, उनमें से एक पॉजिटिव निकला।
इसके अतिरिक्त 18 में से 4 पॉजिटिव रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों में से हैं।
इन 18 में तेलीवाड़ा का 22 वर्षीय युवक, गुलजार बस्ती का 47 वर्षीय व्यक्ति, धर्म नगर द्वारा का 19 वर्षीय युवक, जस्सूसर गेट का 32 वर्षीय युवक, भुट्टों के बास का 55 वर्षीय व्यक्ति, तिलक नगर का 25 वर्षीय युवक, सुदर्शना नगर का 34 वर्षीय युवक व 62 वर्षीय व्यक्ति, पीबीएम कैम्पस का 35 वर्षीय युवक, एसपी एमसी का 53 वर्षीय व्यक्ति, गंगाशहर का 22 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला, देशनोक का 55 वर्षीय व्यक्ति, कोलासर का 26 वर्षीय युवक, चौधरी कॉलोनी लूणकरणसर का 36 व 29 वर्षीय युवक तथा उत्तमादेसर नोखा का 29 वर्षीय युवक शामिल है।
बता दें कि अब बाहर से बीकानेर लौटे लोग पॉजिटिव की संख्या एकदम कम हो गई है, लेकिन यहां रह रहे स्थानीय निवासी पॉजिटिव अधिक निकल रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 August 2025 09:58 PM