04 June 2025 11:12 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर निवासी दो भाईयों पर उनकी मामी ने छेड़छाड़ व फोटो की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अमित व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोप है कि दोनों भाईयों ने एक फोटो की आड़ में मामी को धमकाया। गलत काम करने के लिए दबाव बनाया गया।
बता दें कि इस मुकदमें से 4-5 दिन पहले आरोपी अमित के अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। पुलिस अमित को जोधपुर से वापिस लाई थी। पुलिस के अनुसार अपहरण की कहानी का संबंध इसी दूसरे मामले से था। पुलिस के अनुसार अमित की करतूत परिवार में पता चल गई थी। जिसके बाद अपहरण की झूठी कहानी रची गई। अपहरण का आरोप मामा व अन्य के खिलाफ दर्ज करवाया गया। पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों ने सारी पोल खोल दी।
RELATED ARTICLES
23 April 2020 09:09 PM