05 August 2021 12:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खाजूवाला में सरपंच व वार्डपंच सहित तीन अन्य पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने से जुड़ा है। बालिका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर शादी करने के लिए भगा ले जाने की नीयत से पूरा षड्यंत्र रचा गया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। यहां तक कि परिवादी के फर्जी हस्ताक्षर से शपथ पत्र तैयार किया गया। सरपंच ने इन फर्जी दस्तावेजों से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बना दिया।
सब इंस्पेक्टर हरलाल सिंह ने बताया कि बेरियावाली सरपंच अशोक कुमार पुत्र मालाराम खटीक, वार्ड नंबर 22 के वार्डपंच मांगीलाल पुत्र कृष्ण लाल नायक, दीपक कुमार पुत्र सुरेश कुमार तंवर, शंकरलाल पुत्र सुखराम खटीक व रणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह रायसिख के खिलाफ धारा 420, 468, 417 व 120 बी भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मुकदमा कोर्ट इस्तगासे से दर्ज हुआ है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर हरलाल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
05 October 2024 06:57 PM