15 October 2020 12:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने आज मर्डर होने से पहले ही डबल जीरो सेवन गैंग के दो गुर्गों को दबोच लिया। देशनोक थाना क्षेत्र की मातेश्वरी होटल में रुके ये हथियारबंद बदमाश नोखा के एक व्यक्ति की हत्या के इरादे से आए थे। सूत्रों के अनुसार डीएसटी के कांस्टेबल देवेंद्र व कांस्टेबल देवाराम ने होटल में छिपे इन बदमाशों के बारे में पता लगाया। डीएसटी प्रभारी ईश्वर सिंह के निर्देशन में दोनों कांस्टेबलों ने अपने मुखबिरी तंत्र से आसूचना एकत्र की। इसके बाद देशनोक पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से दोनों आरोपियों को होटल से धर दबोचा।
.jpeg)
आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय बनवारी पुत्र लीलाधर नायक निवासी खुणखुणा, डीडवाना जिला नागौर व 23 वर्षीय रघुवीर पुत्र सुखसिंह राजपूत, खुणखुणा, डीडवाना, जिला नागौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को डबल जीरो सेवन गैंग के अशोक विश्नोई ने इस होटल में रुकवाया था। उसने आरोपियों को पैंतीस रूपए भी अकांउट में डलवाए।आरोपी नोखा के जेठमल दर्ग के यहां फायरिंग करने वाले थे। जानकारी के अनुसार फायरिंग का उद्देश्य हत्या बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जेठमल क्रिकेट का बुक्की है। आरोपियों से यूएसए की पिस्टल व तीन राउंड गोलियां भी बरामद हुई है। देशनोक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि डीएसटी लगातार अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस बार डीएसटी ने मर्डर होने से पहले ही आरोपियों को दबोच लिया।


RELATED ARTICLES
18 September 2026 05:14 PM
28 September 2020 12:13 AM