03 November 2023 06:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग जागरुक बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार की टीम ने गंगाशहर चौधरी कॉलोनी स्थित एक होलसेलर के यहां कार्यवाही की है। फूड इंस्पेक्टर श्रवण वर्मा ने बताया कि सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार के नेतृत्व में वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां भूमि व नमित नाम के ब्रांड्स का घी मिला। टिन व पांच सौ ग्राम पैकिंग में कुल 270 किलो घी सीज कर सैंपल लिए गए हैं।
श्रवण वर्मा ने बताया कि पूर्व में गुजरात के कुछ ब्रांड्स पर कार्यवाही की गई थी। रिपोर्ट में वे ब्रांड्स सब-स्टैंडर्ड पाए गए थे। उसके बाद से ही गुजरात, हरियाणा व पंजाब से आ रहे घी पर स्वास्थ्य विभाग की नजर है।
भूमि व नमित भी गुजरात के ब्रांड्स हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार करीब 570 रूपए एम आर पी के इस घी की होलसेल रेट करीब 400 रूपए है। साइज वाइज रेट कम ज्यादा भी है। दोनों की सैंपल रिपोर्ट आने तक घी सीज रहेगा। सैंपल रिपोर्ट नकारात्मक आने पर कार्रवाई की जाएगी।
सवाल यह है कि अगर चार सौ रूपए के करीब इस घी की होलसेल रेट है तो यह घी बनता कितने में होगा। घी निर्माताओं की मानें तो शुद्ध घी इस रेट में नहीं बन पाता।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
08 September 2020 10:41 PM