02 March 2020 10:53 PM

तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू की सदर पुलिस ने पचास लाख की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। यह शराब दौराने नाकाबंदी मुखबिर की सूचना पर कन्टेनर रोकने पर मिली। थानाधिकारी रामनारायण चॉयल को फोन आया था कि राजगढ़ की ओर से एक हरियाणा नंबर का कंटेनर आ रहा है, जिसमें अंग्रेजी शराब तस्करी के लिए पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने मैग डॉल व्हीस्की के 30, पार्टी स्पेशल के पांच सौ व रॉयल एस स्पेशल के नब्बे कार्टून जब्त कर चालक सतीश जाट को गिरफतार किया है। चुरू एसपी तेजस्वनी गौतम पुलिस टीम को पुरस्कृत करेंगी।
RELATED ARTICLES
20 January 2021 10:41 PM