07 February 2024 05:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में इस सीजन का पहला कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने से पीबीएम अलर्ट मोड पर आ गया है। सूत्रों के मुताबिक पीबीएम की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाईं गईं हैं। सुदर्शना नगर निवासी डॉक्टर फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता के अनुसार डॉक्टर की ट्रेवल हिस्ट्री भी है। वें जैसलमेर घूमने गईं थीं। जहां बीमार हुईं, लौटते ही जांच करवाई तो पॉजिटिव मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि आज कुल 58 कोविड रिपोर्ट्स आई, जिनमें से डॉक्टर ही पॉजिटिव निकली। बता दें कि जैसलमेर एक टूरिस्ट पैलेस है।
RELATED ARTICLES
24 January 2023 10:42 AM