02 July 2022 02:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के सरकारी रास्तों व जमीनों पर अतिक्रमण कर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ बीकानेर डिविजनल कमिश्नर नीरज के पवन का बुलडोजर अभियान जारी है। आज पीबीएम के सामने स्थित इंदिरा मार्केट से कब्जे हटाए गए। यह बाजार मेडिकल स्टोर व ढ़ाबों से भरा है। संभागीय आयुक्त के निर्देश पर तीन दिन पहले समस्त कब्जाधारी दुकानदारों को स्वत: कब्जा तोड़ने के नोटिस थमाए थे। इसके बावजूद दुकानदारों ने कब्जा जमाए रखा। आज सुबह निगम की टीम भारी पुलिस बल व होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंच गई। अतिक्रमण रोधी टीम ने बिना किसी की सुने अतिक्रमण पर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। दुकानदारों ने यहां 5-6 फीट तक अतिक्रमण कर रखा था। एक तरह से अतिक्रमण वाली जमीन को अपनी संपत्ति की तरह उपयोग किया जा रहा था।
बता दें कि अतिक्रमण मुक्त होने के बाद बाजार खुला खुला नजर आने लगा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में जगह जगह इस तरह के अतिक्रमण हो रखे हैं। देखें सभी वीडियो
RELATED ARTICLES
03 March 2021 11:54 AM