18 January 2022 11:42 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हल्की राहत के बाद कोरोना फिर से उछाल पर है। मंगलवार सुबह की पहली रिपोर्ट में एक साथ 322 पॉजिटिव आए हैं। जबकि सोमवार का कुल आंकड़ा भी 225 पार नहीं हुआ। वहीं मंगलवार की दूसरी रिपोर्ट आनी बाकी है।
बता दें कि आज आए अधिकतर पॉजिटिव नगरीय क्षेत्र से हैं। जिनमें करीब 40 पॉजिटिव गंगाशहर-भीनासर क्षेत्र के हैं। इसके अतिरिक्त बीछवाल, पटेल नगर, कल्ला पेट्रोल पंप, रामपुरा सहित परकोटे की भीतरी इलाकों से लेकर बाहरी क्षेत्रों में बसी कॉलोनियों तक कोरोना के नये केस मिले हैं। वहीं ग्रामीण तबके के केस नगण्य हैं। बता दें कि नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक कोरोना केस हैं। जबकि मांगलिक कार्य भी अब शुरू हो चुके हैं। देखें सूची




RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM