25 March 2020 06:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक-डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं व मेडिकल इमरजेंसी के लिए दी जा रही वाहनों की अनुमति का आमजन नाजायज फायदा उठाने का प्रयास कर रहा है। विशेषकर बीकानेर से बाहर जाने के लिए आरटीओ बीकानेर को अब तक 300 से ज्यादा ईमेल आ चुके हैं। आरटीओ ज्ञानदेव विश्वकर्मा ने बताया कि बिना किसी इमरजेंसी लोग बाहर जाने की परमिशन मांग रहे हैं। यहां तक कि मेडिकल इमरजेंसी के लिए बीकानेर में पीबीएम सहित अच्छे अस्पताल मौजूद हैं। वहीं बाहर से बीकानेर आने वाले लोगों को विशेष परिस्थितियों में परमिशन दी जा सकती है। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं के लिए उपयोग आ रहे वाहन भी इसमें शामिल हैं। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ आपसे अपील करता है कि लॉक-डाउन को सफल बनाकर बनाएं। यह लॉक-डाउन ही कोरोना से बचा सकता है ऐसे में घरों में रहकर अपना कर्त्तव्य निभाएं। इमरजेंसी में आप dto.bikaner.tport@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर परमिशन मांग सकते हैं। उल्लेखनीय है आरटीओ इस समय बीकानेर से बाहर जाने व बाहर से बीकानेर आने वाले वाहनों को परमिशन दे सकता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
20 March 2021 10:09 PM