21 March 2020 12:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना संकट से जूझ रहे देश में कालाबाजारी बढ़ रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने मास्क और सैनेटाइजर का मूल्य निर्धारित कर दिया है। मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने आदेश जारी कर कहा है कि टू लेयर मास्क, थ्री लेयर मास्क व सैनेटाइजर का मूल्य 12 फरवरी व आदेश में दिए गए मूल्य में से जो कम हो वही ले सकते हैं। आदेश में टू लेयर मास्क का अधिकतम खुदरा मूल्य 8 रूपए व थ्री लेयर का 12 रूपए निर्धारित किया गया है। वहीं दो सौ एमएल सैनेटाइजर का अधिकतम खुदरा मूल्य 100 रूपए तय किया गया है। उल्लेखनीय है कि अगर 12 फरवरी तक किसी उत्पाद का खुदरा मूल्य कम था तो अधिकतम मूल्य जो कम है वह माना जाएगा।
RELATED ARTICLES
29 November 2021 12:18 PM