30 December 2023 03:13 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में मर्डर की ख़बर है। मामला सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों के चौराहा क्षेत्र का है। यहां के कब्रिस्तान में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त 9 केआरडब्ल्यू, काकड़वाला, श्रीगंगानगर निवासी 38 वर्षीय स्वर्ण सिंह पुत्र दमन सिंह के रूप में हुई है।
स्वर्ण सिंह का शव आज दोपहर कब्रिस्तान में मिला। उसके गले में फांसी लगाने की स्टाइल में कपड़ा बांधा हुआ मिला। दोनों पैर बांधे हुए थे। गले पर निशान भी बताए जा रहे हैं। उसने कुर्ता पायजामा पहन रखा था। सूचना पर एसपी तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुरेंद्र पचार मय टीम तहकीकात में लगी है। मौके पर डॉग स्क्वायड व एफ एस एल टीम बुलाई गई। तीन चार लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं। हालांकि थानाधिकारी ने अभी तक मर्डर की शत प्रतिशत पुष्टि नहीं की है, लेकिन बंधे हुए हाथ पैर, गले में बंधा कपड़ा व निकली हुई जुबान मर्डर की पुष्टि कर रही है। ऐसा भी संभव है कि स्वर्ण सिंह का मर्डर कब्रिस्तान में ना किया गया हो बल्कि बाहर ही मारकर कब्रिस्तान में फेंका गया हो। बता दें कि भुट्टों का चौराहा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी भी होती है। मामला तस्करी से जुड़ा भी हो सकता है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
12 September 2022 12:54 PM