09 November 2020 05:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर देह शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी बजरंग पुत्र श्रवण जाट चौधरी कॉलोनी का रहने वाला है। अगस्त माह में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप था कि बजरंग ने शादी का झांसा देकर उसे विश्वास में ले लिया। इस तरह वह बार बार उसका देह शोषण करता रहा। लेकिन बाद में शादी किसी अन्य से कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM